UPSC Admit Card 2021 संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपीएससी एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 16 सितंबर 2021 को जारी किया गया। यूपीएससी प्रीलिम्स 2021 परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए उपस्तिथ होंगे, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से यूपीएससी ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी प्रीलिम्स ई-एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।